फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

Sat, 01 Jun 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
विज्ञापन

बागपत। बाघू गांव में एक माह पहले प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के बीच हुए संघर्ष के मामले में पुलिस फरार आरोपियों को नहीं पकड़ रही। प्रधान पक्ष के लोगों ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई एवं दूसरे पक्ष की तरफ से दर्ज कराए गए क्रॉस केस को खत्म करने की मांग की। एएसपी ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
बाघू गांव में पांच मई की रात ग्राम प्रधान सुमित कुमार व पूर्व प्रधान तेजी सिंह पक्ष में रास्ते से ट्रक हटाने को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। पूर्व प्रधान पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला कर प्रधान के पिता सुरेंद्र, विनोद, गौतम, विकास को गिरफ्तार रूप से घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। घायल पक्ष के अमित कुमार ने पूर्व प्रधान तेजी सिंह, ओमवीर, कर्मवीर, आकाश, संदीप, कुलदीप, विक्रांत, गौरव, सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

वहीं पूर्व प्रधान तेजी सिंह के भतीजे ओमवीर की तहरीर पर पुलिस ने सात मई को प्रधान के पिता सुरेंद्र, विनोद, जतिन, अमित, रिंकू, दशरथ के खिलाफ क्रास केस दर्ज कराया है। प्रधान पक्ष के घायल लोगों ने शुक्रवार को एएसपी रण विजय सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की। पुलिस सही कार्रवाई नहीं कर रही है। एक आरोपी को अभी तक गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी गांव में खुले घूम रहे हैं, जिस कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उन्होंने शेष आरोपियों को गिरफ्तार एवं उनके खिलाफ दर्ज कराए गए क्रास केस को खत्म करने की मांग की। एएसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुरेंद्र, विनोद, गौतम, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed