फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को दी जा रही धमकी

सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को दी जा रही धमकी

Tue, 21 May 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को दी जा रही धमकी
सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित को दी जा रही धमकी
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। तीन युवकों ने एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मगर अब वे मामले में समझौता न करने पर धमकी दे रहे हैं। पीड़ित किशोरी के परिजनों का कहना है कि तहरीर पर मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

14 अप्रैल को नगर के एक मोहल्ले की किशोरी को तीन युवकों ने उस समय अगवा किया, जब वह बाजार में सामान लेने जा रही थी। आरोप है कि तीनों युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में जब किशोरी बेहोश हो गई तो उसे मोहल्ले से सटे दूसरे क्षेत्र में फेंककर भाग गए । पूरी रात किशोरी के परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह 15 अप्रैल की सुबह वहां पड़ी मिली। परिजनों ने कोतवाली में तीन युवकों को नामजद कर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया, लेकिन अब आरोपी किशोरी के परिजनों को समझौता न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। इससे किशोरी और उसका परिवार दहशत में है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि मामला दर्ज किया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed