{"_id":"5ce2fb79bdec22077f3addc9","slug":"15583794381-baghpat-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के खेल मैदान में गोवंशीय पशु के अवशेष मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कॉलेज के खेल मैदान में गोवंशीय पशु के अवशेष मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिंघावली अहीर थाने के बाद अब बागपत में महिला थाने के पास गोकशी से पुलिस में हड़कंप मच गया। यमुना इंटर कालेज के क्रीड़ा मैदान में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े मिले। हिंदु संगठनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने अवशेषों को मिट्टी में दबा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गोवध की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
चमरावल रोड बागपत पर महिला थाने के पास सोमवार की सुबह यमुना इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े मिले। गोकशी की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। विश्व हिंदू परिषद और भगवा सेना के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर गोकशी की घटना के विरोध में हंगामा किया। भगवा सेना के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान ने कहा कि पुलिस गोकशी की घटनाओं को रोकने में विफल हो रही है। रविवार को सिंघावली अहीर थाने के पास पांच-छह गोवंशीय पशुओं को काट दिया और अब महिला थाने के पास गोकशी की घटना हो गई। इससे साफ हो गया है कि पुलिस रात्रि में गश्त नहीं करती है। रात्रि में आरोपी गोवंशीय पशुओं को ट्रक में लादकर लाते हैं और कटान कर भाग जाते हैं। उन्होंने कहा यदि शीघ्र घटना का खुलासा नहीं किया तो धरना शुरू करेंगे। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने अवशेषों को गड्ढा खुदवा कर मिट्टी में दबा दिया। एसआई करनवीर सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। हंगामा करने वालों में मनोज चौहान, विक्की चौधरी, रिंकू, अनिल, सचिन, विपिन, राहुल आदि रहे।
मामला लखनऊ गूंजा, 24 घंटे में देना होगा जवाब
बागपत। सिंघावली अहीर और बागपत थाना क्षेत्र में हुई गोकशी की घटनाओं का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। ट्वीटर पर गोकशी की शिकायत की गई है। पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली गई। एसपी ने दोनों थानाध्यक्ष को 24 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पांच महीनों में हुई छह से अधिक गोकशी की घटनाएं
बागपत। जिले में जनवरी से लेकर अब तक पांच महीनों में छह से अधिक गोकशी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने चार गोकशी के मुकदमे दर्ज किए। गोकशी करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके बाद भी गोकशी नहीं रुक रही है। आरोपी पुलिस थानों के पास ही गोकशी कर आराम से निकल जाते हैं और पुलिस थानों में सोती रहती है। जिस कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
खुलासे के लिए पुलिस दे रही है दबिश
बागपत। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि गोकशी की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। कोई गोवंशीय पशुओं का कटान कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने टीम खुलासे के लिए लगाई गई है।