{"_id":"5c5f3250bdec22738f51fba3","slug":"151549742672-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंताओं ने ठेकेदारों के खिलाफ रिपोर्ट कराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिशासी अभियंताओं ने ठेकेदारों के खिलाफ रिपोर्ट कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। संविदा कर्मचारियों का कई माह बाद भी मानदेय न देने वाले ठेकेदारों पर ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने सख्ती की। एसई के निर्देश पर जनपद के अधिशासी अभियंताओं ने संबंधित थाने पर ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
ऊर्जा निगम में संविदा पर तैनात कर्मचारियों को छह माह से ठेकेदारों ने मानदेय नहीं दिया। इस कारण संविदा कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी के चलते संविदा कर्मचारी परिवार का भी पालन-पोषण सही तरीके से नहीं कर पा रहे हैं। संविदा कर्मचारियों ने कई बार ठेकेदारों से मानदेय देने की गुहार लगाई, लेकिन ठेकेदार उन्हें संविदा समाप्त करने की धमकी देते हैं। परेशान होकर संविदा कर्मियों ने एसई रामबीर सिंह को समस्या से अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेकर एसई रामबीर सिंह ने जनपद के समस्त अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि मनमानी करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ संबंधित थाने पर मामला दर्ज कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
एसई के निर्देश पर अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह, प्रभारी अधिशासी अभियंता द्वितीय सुधाकर ने बड़ौत कोतवाली पर मामला दर्ज कराकर ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने कहा ठेकेदार मनमानी पर उतारू हो गए हैं, कई माह से संविदा कर्मियों को उनके द्वारा मानदेय नहीं दिया जा रहा है। एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।