फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रमोद गैंग के सदस्य ने जेल में खाया कांच, गंभीर

प्रमोद गैंग के सदस्य ने जेल में खाया कांच, गंभीर

Sat, 02 Feb 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्रमोद गैंग के सदस्य ने जेल में खाया कांच, गंभीर
प्रमोद गैंग के सदस्य ने जेल में खाया कांच, गंभीर
विज्ञापन

बागपत। जिला कारागार में बृहस्पतिवार रात एक लाख के इनामी रहे प्रमोद गांगनौली गिरोह के सदस्य ने कांच खाकर आत्महत्या की कोशिश की। रात में बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव निवासी रवि पुत्र शिव कुमार एक लाख के इनामी रहे प्रमोद गांगनौली गिरोह का सक्रिय सदस्य है। बड़ौत पुलिस ने 19 जनवरी को 500 ग्राम चरस के साथ रवि को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिला कारागार में बृहस्पतिवार रात बंदी रवि ने कांच खाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर जेल अस्पताल से बंदी को रात 10 बजे के लगभग बंदी रक्षक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बंदी को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। डॉ. भूपेंद्र ने बताया कि बंदी कांच खाने की बात कह रहा था। उसके पेट में तेज दर्द था। गंभीर हालत हो देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बंदी को रेफर किया गया। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि बंदी रवि को पेट दर्द की शिकायत थी। जेल अस्पताल में उपचार कराया गया। लेकिन आराम न मिलने के कारण रात में ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मेरठ अस्पताल में इलाज कराने के बाद उसे वापस जेल ले आए। अब वह जेल में है। कांच खाने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

-------------------
कांच खाने से बंदी की हो चुकी है मौत
बागपत। जिला कारागार में 24 जनवरी को बंदी शाकिर पुत्र असगर निवासी जिवाना गुलियान ने भी कांच खा लिया था। 26 जनवरी की रात उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। बंदी पांच माह से चोरी के मामले में जेल में बंद था। मृतक के परिजन डीएम से बंदी की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
जेल में कांच क्यों खा रहे बंदी?
बागपत। जेल में बंदियों को कांच कहां से मिल रहा है और किस मजबूरी में बंदी कांच खाने को मजबूर हैं। यह बड़ा सवाल बन गया है। जेल प्रशासन इसके प्रति गंभीर नहीं है। पांच दिन पहले हुई बंदी शाकिर की मौत का कारण भी पेट दर्द बताकर जेल प्रशासन ने पल्ला झाड़ लिया था।

--------------------
हत्या व लूट के कई मुकदमे है दर्ज
बागपत। बिजरौल गांव निवासी रवि पर हत्या, लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। एक लाख के इनामी रहे प्रमोद गांगनौली की हत्या के बाद गिरोह में सक्रिय भूमिका रही। जेल में नौ जुलाई 2018 को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या से कुछ दिन पहले ही रवि को मेरठ जेल शिफ्ट कर दिया गया था। जेल में एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू गिरोह के सदस्यों से उसका कई बार झगड़ा भी हो चुका है। वह जनवरी माह में ही मेरठ जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed