{"_id":"5c4e064abdec2273970e40d2","slug":"151548617290-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में सिसाना के युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में सिसाना के युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
सिसाना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। परिजनों ने पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया।
सिसाना गांव निवासी शहजाद (35) पुत्र सलीमुद्दीन अंसारी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार को अचानक उसकी हालत खराब हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतक के पिता ने लिखित में दिया कि उसके बेटे की बीमारी के कारण मौत हुई है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि बीमारी के कारण युवक की मौत हुई है। परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।