फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पतंजलि में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 1.24 लाख

पतंजलि में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 1.24 लाख

Fri, 04 Jan 2019 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
पतंजलि में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 1.24 लाख
बागपत। युवक ने पतंजलि आयुर्वेदिक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर दंपति से 1.24 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला ने नितिन वर्मा नामक युवक के बैंक एकाउंट में दस बार रुपये ट्रांसफर किए। जब पति को नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित महिला ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एएसपी ने पीड़ित को रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के ककौर कलां गांव निवासी पुष्पा बोबिंद्र ने एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को बताया कि 28 दिसंबर को उसके पति के मोबाइल पर साहिल नामक युवक का फोन आया। उसने पतंजलि आयुर्वेदिक कंपनी में पति को नौकरी दिलाने की बात कही। उसने बताया कि 23 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा, लेकिन साढ़े 12 हजार रुपये बैंक खाते में डलवा देना। इस रुपये से लैपटॉप, प्रिंटर मशीन, दो सिम, मोबाइल फोन दिया जाएगा। वे उसके बहकावे में आए गए। उन्होंने साढ़े 12 हजार रुपये नितिन वर्मा नामक युवक के बैंक खाते में ट्रांसफर कराए। इसके बाद कई बार उन्हें रुपये भेजे। दो जनवरी तक वे उसके खाते में 1.24 लाख रुपये ट्रांसफर करा चुके हैं, लेकिन पति को नौकरी नहीं मिली। युवक ने 21 हजार 650 रुपये और भेजने कहा। जब उन्होंने रूपये भेजने से इंकार कर दिया तो उसने धमकी दी कि यदि तुमने पुलिस से शिकायत की तो पति को नौकरी नहीं मिलेगी। साथ ही रुपये भी नहीं देंगे। पीड़ित महिला ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed