फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लापता किशोर और किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

लापता किशोर और किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 01 Jan 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
लापता किशोर और किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
बागपत।
विज्ञापन

सरूरपुर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी का कहीं पता नहीं चला है। वहीं गांव से एक किशोर भी लापता है। पुलिस ने दोनों के परिजनों की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव में शनिवार को शाम के समय 13 वर्षीय किशोरी अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिली। परिजनों ने तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई । वहीं गांव से 16 वर्षीय किशोर भी लापता है। उसके भी परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के परिजनों ने तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। जल्दी ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed