{"_id":"5c1e9019bdec22570d2dd2f8","slug":"151545506841-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा के लोगों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेकड़ा के लोगों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कस्बा खेकड़ा में एक सप्ताह पहले जनरल स्टोर संचालक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित पक्ष ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर एएसपी से शिकायत की। एएसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कस्बा खेकड़ा के लोगों ने एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को बताया कि प्रयास कुमार पुत्र शिवकुमार की भारतीय स्टेट बैंक के पास जनरल स्टोर की दुकान है। दुकान के पास आपराधिक किस्म के युवाओं का जमावाड़ा लगा रहता है। युवक आसपास के दुकानदारों को परेशान करते हैं। 16 दिसंबर की शाम को उधार के रुपये मांगने पर तीन युवकों ने जनरल स्टोर संचालक पर हमला बोल दिया। उसके साथ मारपीट की। उस पर चाकू से वार किए। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई । इतना ही नहीं बचाव में आई पत्नी मोनिका से बदतमीजी कर मारपीट की। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उन्होंने खेकड़ा थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने आज तक भी कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुले घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को भुगत लेने की धमकी मिल रही है। उन्होंने एएसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इनमेें ब्रजपाल, अनुज, शिवकुमार, देवा, सुमन, सुषमा, सुरेश, अनिता आदि रहे।