फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आवारा कुतों ने गांव में घुसे हिरण को नोचकर घायल किया

आवारा कुतों ने गांव में घुसे हिरण को नोचकर घायल किया

Mon, 26 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आवारा कुतों ने गांव में घुसे हिरण को नोचकर घायल किया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लुहारी गांव के जंगल से शनिवार की रात्रि एक हिरन जंगल का रास्ता भटक कर गांव की आबादी मेें घुस आया। इससे गांव के आवारा कुत्तों ने हमलाकर घायल कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को भी दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने हिरन को कुत्तों से बचाया और उसका उपचार कर रविवार की तड़के उसे जंगल में सुरक्षित जगह छोड़ दिया।

ग्रामीणों ने कहा वन विभाग के अफसरों की ढीली कार्यशैली का खामियाजा वन्य जीवों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि आए दिन जंगली कुत्ते व शिकारी वन्य जीवों को मौत के घाट उतार रहे हैं। शनिवार की देर शाम जंगल का रास्ता भटककर एक हिरन लुहारी गांव में घुस गया, इससे आवारा कुत्तों ने हमलाकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन दरोगा को दी। ग्रामीणों का आरोप था कि सूचना के घंटों बाद कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। बाद में रविवार की सुबह ग्रामीणों ने हिरन का उपचार कर उसे जंगल में छोड़ दिया। वन रेंजर राजपाल ने कहा सूचना पर वन कर्मियों को भेजा, लेकिन इससे पहले ही ग्रामीण उसे जंगल में छोड़ चुके थे, हिरन की तलाश कर उसका सही ढंग से उपचार किया जाएगा। आक्रोश जताने वालों में सुधीर, वीरेंद्र सिंह, हरपाल, नितिन, सुखवीर, इलम सिंह, हुक्म सिंह, सहेंद्र, महिपाल, प्रवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed