फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में दसवीं की छात्रा लापता

संदिग्ध परिस्थितियों में दसवीं की छात्रा लापता

Mon, 19 Nov 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में दसवीं की छात्रा लापता
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे से दसवीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा का सुराग न मिलने पर परिजनों ने तीन युवकों पर छात्रा के अपहरण का आरोप लगाकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी शहर के एक विद्यालय में दसवीं की छात्रा है। उनके पड़ोस में शामली जनपद का व्यक्ति काफी समय से किराए के मकान पर रह रहा है। जिसका भांजा उनके पास कई-कई दिन तक रहने के लिए आता था। आरोप है कि भांजे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नौकरी व अच्छी जगह शादी करने का झांसा देकर छात्रा का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। परिजनों ने आरोपियों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। पीड़ित परिजन आरोपी के भाई के पास पहुंचे। उसने छात्रा को दो दिन में वापस लाकर सौंपने का वादा किया, लेकिन अब उसका भाई भी घर से फरार चल रहा है। परिजनों ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर देकर अरुण, अमित व आशु के खिलाफ धारा 363, 366 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed