फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विवादित भूमि को लेकर रटौल में हुई मारपीट

विवादित भूमि को लेकर रटौल में हुई मारपीट

Tue, 09 Oct 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
विवादित भूमि को लेकर रटौल में हुई मारपीट
चादीनगर (बागपत)। रटौल में विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। भूमि पर कराए जा रहे निर्माण को तुड़वा दिया। एक पक्ष ने रटौल चौकी में और दूसरे ने खेकड़ा थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

रटौल में बस स्टैंड के पास में एक भूमि पर काफी समय से विवाद चल रहा है। कई लोग इस पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं। सोमवार को इसी भूमि को लेकर विवाद हो गया। रटौल निवासी शकील पुत्र इदरीश ने थाना खेकड़ा में दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात्रि में करीब ग्यारह बजे वह अपने बस स्टैंड पर बने प्लाट को देखने गया था, तभी गांव के ही कुछ युवक उनके प्लाट की दीवार को तोड़ रहे थे। मना करने पर उसके साथ मारपीट कर मारने की धमकी दी। उसने भागकर जान बचाई। रटौल चौकी पुलिस को इसकी शिकायत की। आरोपियों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। दूसरी तरफ रटौल चौकी इंचार्ज जब्बर सिंह ने बताया कि प्लाट को लेकर मामला एसडीएम के यहां विचाराधीन है। इसकी जांच चल रही है। दीवार को जिसने गिराया, उसके यहां दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


मकान के विवाद में मारपीट, शिकायत की
बागपत।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव निवासी राज सिंह पुत्र धनीराम ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। उसने बताया गया कि उनका गांव में एक मकान है, इस पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके मकान का फर्जी बैनामा कराकर किसी मुरादनगर के किसी व्यक्ति को बेच दिया है। जहां रविवार को उन्होंने गांव में पहुंचकर उसके घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वही विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की। उसने कहा कि दबांगों के उत्पीड़न के कारण वह बेघर होकर सड़क पर रहने को मजबूर है। पीड़ित ने इस मामले में एसपी से शिकायत की। एसपी ने सिंघावली पुलिस को जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट के बाद फायरिंग करने का लगाया आरोप
बागपत।
सोमवार को बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसल गढ़ गांव निवासी सुरेश पुत्र किशनू ने बताया कि वह दलित समाज का है। उसने कहा कि दो अक्तूबर को उसके गांव के की कुछ युवकों ने उसके घर में घुसकर मारपीट के बाद लूटपाट की और जान से मारने की धमकी देकर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। उसने कहा कि आरोपियों ने अपनी बाइक से उसके पालतू कुत्ते को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस संबंध में वह कई बार बिनौली थाने में शिकायत पत्र दे चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed