फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेकड़ा के दोहरे हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच शुरू

खेकड़ा के दोहरे हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच शुरू

Thu, 06 Sep 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा के दोहरे हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच शुरू
बागपत। खेकड़ा की निवर्तमान चेयरमैन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र और उसके दोस्त बाशिद अली की हत्या के मामले की सीबीसीआईडी जांच शुरू हो गई है। सीबीसीआईडी की टीम ने खेकड़ा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस से मामले की जानकारी ली। नामजद आरोपी जेल में बंद में हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव से पहले खेकड़ा की तत्कालीन चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र धामा और उसके दोस्त बाशिद अली की उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वह कसबे में बाइक पर सवार होकर गुजर रहे थे। मामले को लेकर कसबे में तनाव बन गया था। दोहरे हत्याकांड में वर्तमान चेयरमैन संगीता धामा के पति रोहताश समेत उनके परिवार के चार लोगों को नामजद कराया गया था। चारों गाजियाबाद जेल में बंद है। आरोपी कई बार प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग कर चुके हैं। यही नहीं नार्को टेस्ट की भी मांग रखी थी। शासन ने मामले की जांच अब सीबीसीआईडी को सौंप दी है। सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह बुधवार को खेकड़ा पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाने पहुंचकर स्थानीय पुलिस से केस की जानकारी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed