फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुरथल थाने में बंद है बदरखा से लापता युवक

मुरथल थाने में बंद है बदरखा से लापता युवक

Sat, 25 Aug 2018 01:29 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
मुरथल थाने में बंद है बदरखा से लापता युवक
छपरौली (बागपत)। बदरखा गांव से 20 अगस्त की रात्रि में फुरकान व सरताज भैंस लेने अपने पिकअप गाड़ी से हरियाणा के राकसेड़ा गांव में गए थे। उनके परिजनों ने 21 अगस्त की सुबह छपरौली थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई । पुलिस को छानबीन में पता चला कि दोनों युवक पशु तस्करी के आरोप में मुरथल थाने में बंद हैं। छपरौली पुलिस द्वारा जानकारी करने पर हरियाणा पुलिस ने बताया कि दोनों युवक गाड़ी में पशुओं को ले जा रहे थे। गाड़ी के कागजात भी नहीं थे। पुलिस ने उन्हें पशु तस्करी के आरोप में हवालात में बंद कर दिया। इंस्पेक्टर वीके सिंह सिंह ने बताया कि युवकों को पशु तस्करी के आरोप में हरियाणा पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन


ज्वार की फसल काटने पर मारपीट
छपरौली। कूड़ी गांव में चोरी से ज्वार की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। खेत मालिक ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपने खेत पर चारा लेने गया था। एक युवक चोरी से उसकी ज्वार की फसल काट रहा था। उसने टोका तो युवक ने हमला कर दिया। दोनों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


शराबी भाई पर पिस्टल तानी
छपरौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में शराबी भाई के साथ बड़े भाई ने मारपीट की। उस पर लाइसेंसी पिस्टल तान दी, लेकिन मैगजीन न होने के कारण गोली नहीं चली। परिजनों ने पहले ही मैगजीन निकाल ली थी। परिजनों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed