फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बरनावा में चावल से भरा ट्रक पकड़ा

बरनावा में चावल से भरा ट्रक पकड़ा

Thu, 02 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बरनावा में चावल से भरा ट्रक पकड़ा
बिनौली (बागपत)। बरनावा में दाहा मार्ग पर राजस्व विभाग की टीम ने चावल से भरा एक ट्रक पकड़ा। डीएम द्वारा गठित टीम ने चावल की जांच की, जिसमे दो कट्टे सरकारी राशन के मिले।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम एसडीएम बड़ौत को सूचना मिली कि बरनावा में दाहा मार्ग पर एक ट्रक में ट्रैक्टर से चावल भरा जा रहा है। एसडीएम बड़ौत ने एक टीम गठित कर मौके पर भेजी। टीम ने ट्रक में चावल के कट्टे भरते पकड़ लिया तथा थाना पुलिस को बुलाकर कब्जे में ले लिया। बुधवार दोपहर नायब तहसीलदार मोहम्मद नसीम, एआरओ सूर्यप्रकाश पाठक, मंडी समिति बड़ौत सचिव ओएस बाना, आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल, एसएमआई बिनौली सुमन चौधरी आदि ने ट्रक में भरे चावल की जांच की, जिसमे दो कट्टे सरकारी राशन के मिले जबकि बाकी चावल प्लास्टिक के कट्टों में भरा मिला। ट्रक में भरे चावल का वजन 155 कुंतल 30 किग्रा 311 कट्टों में मिला। जांच टीम ने रिपोर्ट बनाकर एसडीएम बड़ौत को भेज दी। ट्रक को फिलहाल थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed