फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   घर में खींचकर विधवा से दुष्कर्म

घर में खींचकर विधवा से दुष्कर्म

Thu, 02 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
घर में खींचकर विधवा से दुष्कर्म
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र एक गांव में विधवा महिला से रेप मामला सामने आया है। आरोपी के डर से महिला दो दिन तक घर से बाहर नहीं निकली। बाद में गांव के ही एक व्यक्ति पर रेप का आरोप लगाते हुए महिला ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की पूर्व में मौत हो चुकी है। वह 30 जुलाई को सुबह नौ बजे बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। जब वापस घर लौट रही थी तो रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और जबरन अपने घर में खींच कर अंदर ले गया। तमंचे के बल पर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी बहन उसे तलाश करते हुए गली से गुजर रही थी। शोर सुनकर बहन घर के अंदर आ गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। बहन उसे घर ले गई। दो दिनों तक आरोपी के डर से पीड़ित घर से बाहर भी नहीं निकल पाई। बुधवार को किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह छपरौली थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed