फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बंधक बनाकर एक माह तक युवती से गैंगरेप

बंधक बनाकर एक माह तक युवती से गैंगरेप

Sat, 26 May 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर एक माह तक युवती से गैंगरेप
युवती को अगवा कर एक माह तक गैंगरेप
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली क्षेत्र से युवती का अपहरण कर एक माह तक बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने शामली जनपद क्षेत्र के एक गांव में बंधक बनाकर छह युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। किसी तरह उनके चंगुल से निकल कर युवती शामली कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस युवती को बागपत कोतवाली लेकर आई। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाले युवती का अपने पति से तलाक हो चुका है और वह माता-पिता के पास रह रही थी। युवती ने बताया कि 16 अप्रैल को परिजन बाहर गए हुए थे। इसी समय उनकी जान पहचान का एक युवक अपने साथियों के घर पर पहुंचा और युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसे शामली जनपद के एक गांव में बंधक बनाकर रखा और 30 दिनों तक गैंगरेप किया। 20 मई को युवती किसी तरह युवकों के चंगुल से भाग निकली और शामली कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। 21 मई को शामली पुलिस युवती को लेकर बागपत कोतवाली पहुंची और युवती के परिजनों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। परिजनों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी बार-बार परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed