{"_id":"5af351ff4f1c1b360b8b93b8","slug":"151525895679-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के फोटो फेसबुक पर वायरल करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के फोटो फेसबुक पर वायरल करने वाला गिरफ्तार
Updated Thu, 10 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला के फेस बुक पर अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने नाम बदलकर महिला को ब्लैकमेल करने का प्लान बनाया था।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 20 दिन पहले कोतवाली में जगत चौरसिया नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि युवक ने मेरठ के एक होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके अश्लील फोटो बना लिए थे। उसे ब्लैकमेल किया और उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए थे। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी बिहार का रहने वाला है। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि आरोपी को बिहार के जिला अररिया के गांव सुंदरी से गिरफ्तार किया गया है। उसने अपना नाम जगत नारायण भगत बताया है। उसने नाम बदलकर महिला से दोस्ती की थी। महिला से रुपए ऐंठने की योजना थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।