फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान को मारपीट कर अधमरा किया

किसान को मारपीट कर अधमरा किया

Sun, 25 Mar 2018 01:27 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
किसान को मारपीट कर अधमरा किया
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के रंछाड़ गांव के जंगल में शनिवार को सुबह खेत में ट्रैक्टर घुसाने का विरोध करने पर दबंगों ने किसान को लाठी डंडों से हमला कर अधमरा कर दिया। रविंद्र पुत्र नाहर सिंह अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी ने ट्रैक्टर चलाते हुए उसके खेत में घुसा दिया, जिसका विरोध करने पर तीन दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर उसे अधमरा कर दिया और फरार हो गये। काफी देर बाद घायल किसान के परिजन पहुंचे और घायल को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पीड़ित किसान ने तीन को नामजद कराते हुए थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनुराग शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed