{"_id":"5a9eef3b4f1c1b692a8b5a1d","slug":"151520365371-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोडवेज बस में परिचालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ोडवेज बस में परिचालक को पीटा
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बागपत (बागपत)।
गौरीपुर मोड़ पर रोडवेज बस में टिकट के पैसे मांगने पर 5-6 युवकों ने परिचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने परिचालक से रुपये का थैला छीनने का भी प्रयास किया। उन्होंने बस के शीशे तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक भाग निकले।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास बड़ौत की तरफ से आ रही रोडवेज बस में टिकट के पैसे मांगने पर 5-6 युवकों ने बस के परिचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने बस में भी तोड़फोड़ कर शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि युवकों ने परिचालक से रुपये से भरा थैला भी छीनने का प्रयास किया, लेकिन यात्रियों के विरोध करने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में गाड़ी के चालक पिंटू निवासी लूंब ने पुलिस को तहरीर दी।