{"_id":"5a04ac7a4f1c1b59678baa58","slug":"151510255738-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजारी हप्पू ने मांगी थी व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजारी हप्पू ने मांगी थी व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत के दूध व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी अजीत उर्फ हप्पू का साथी है। हप्पू के इशारे पर अपने साथियों के साथ मिलकर रंगदारी वसूलने की फिराक में था।
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने पत्रकार वार्ता कर बताया बड़ौत के गुराना रोड निवासी दूध व्यापारी वीरेंद्र कुमार कश्यप से 11 अक्तूबर को पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उसकी तहरीर पर बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ । 28 और 29 अक्तूबर को जेल में बंद प्रवेश उर्फ हैप्पी निवासी बावली ने रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी । उधर पुलिस केस की विवेचना में लगी थी।
पुलिस की विवेचना में प्रकाश में आया कि 50 हजार रुपये के इनामी अजीत उर्फ हप्पू ने फोन पर व्यापारी से रंगदारी मांगी। उसके ही साथी हैप्पी ने जेल से फोन किया है। इस मामले में हप्पू के साथी रवि पुत्र महक सिंह को गिरफ्तार किया । पूछताछ करने पर आरोपी रवि ने बताया कि वह 16 अक्तूबर को जेल से जमानत पर छूटा । जेल में ही उसके साथियों ने उसको वीरेंद्र कुमार से रंगदारी वसूलने के लिए कहा । वह अपने साथी बबलू उर्फ जटा निवासी बावली और जोनी निवासी जिवाना के साथ मिलकर रंगदारी वसूलने के लिए साथियों से बात करने के लिए जा रहा था। पूछताछ करने पर आरोपी रवि ने बताया कि गैंग लीडर अजीत उर्फ हप्पू को रुपये की जरूरत है। उसके कहने पर ही दूध व्यापारी से रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन
बावली के दोहरे हत्याकांड में जेल गया था रवि
बागपत। पुलिस के मुताबिक बावली गांव में 17 अगस्त 2015 को दो भाई जयवीर उर्फ टोनी और राजकुमार की। इसमें ब्रहम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस केस में आरोपी रवि जेल गया था।
किसान सहायक के पद पर तैनात था रवि
बागपत। पुलिस द्वारा पकड़ा गया रवि बरेली में किसान सहायक के पद पर तैनात हो गया था। डबल मर्डर करने के बाद आरोपी बरेली में ड्यूटी कर रहा था। बाद में पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया।