फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पानी की जांच करने गई आंगनबाड़ी को जमीन पर घसीटा

पानी की जांच करने गई आंगनबाड़ी को जमीन पर घसीटा

Fri, 14 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
पानी की जांच करने गई आंगनबाड़ी को जमीन पर घसीटा
बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में हैंडपंप के पानी की जांच करने पहुंची आंगनबाड़ी को कुछ युवकों ने जमीन पर घसीटकर पीटा। इसके कपड़े फाड़कर बेज्जती करने की कोशिश की। आरोप है शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इस घटना की अफसरों से शिकायत की।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी को भेजे पत्र में बताया वह उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार गांव में सभी हैंडपंप के पानी की जांच कर रही है। आठ जुलाई को एक हैंडपंप के पानी की जांच करने के लिए गई तो वहां पर पड़ोस के छह-सात युवक इकट्ठे हो गए और उस पर हैंडपंप में जहरीला पदार्थ डालने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए और जमीन में घसीटते हुए अपने घर पर ले जाने का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर मोहल्ले के अन्य लोग आ गए। इसके बाद जान बची। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस घटना की थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दस जुलाई को उनके द्वारा मुकदमा दर्ज करने के थाना पुलिस को आदेश दिए, लेकिन थाना पुलिस कोई सुनने को तैयार नहीं है। उसने सुरक्षा दिलाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष तेजेंद्रपाल सिंह ने कहा महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed