फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निरपुड़ा में चार बीघा गेहूं की फसल जली

निरपुड़ा में चार बीघा गेहूं की फसल जली

Fri, 26 Apr 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
निरपुड़ा में चार बीघा गेहूं की फसल जली
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

निरपुड़ा में खतौली मिल के गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लेकर जा रहा ट्रक हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारों में उलझ गया। तारों से चिंगारी गिरने पर गेहूं की चर बीघा फसल में आग लग गई। किसानों ने मुआवजे की मांग की। निरपुड़ा गांव निवासी पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि खतौली मिल के गन्ना क्रय केंद्र से गन्ने ट्रक मिल जा रहा था। गांव के पास रास्ते में ट्रक हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार में उलझ गया। बिजली सप्लाई चालू होने के कारण तारों से चिंगारी निकलने लगी। गांव के किसान समोद राणा के गेहूं के खेत में चिंगारी गिरने से आग लग गई। आग की सूचना पर किसानों ने पहुंचकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। नाराज किसानों ने ट्रक को रोक लिया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और गन्ना मिल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शाम के समय पंचायत हुई। इसमें टूटे तार ठीक कराने की जिम्मेदारी मिल अधिकारियों ने उठाई। भविष्य में गन्ने से लदे ट्रक बिजली के तारों से नीचे तक ही गन्ना लादने का मिल अधिकारियों ने भरोसा दिया। इसमें सौवीर, राजन, ऋषिपाल, धर्मपाल, सुखवीर सिंह, राजीव, जयपाल, विक्रम, देवेंद्र आदि रहे। दूसरी तरफ पीड़ित किसान ने थाने में बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed