{"_id":"5cb38737bdec22147609fd5d","slug":"141555269431-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के लिए महिला को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार के लिए महिला को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
ससुराल वालों ने दहेज में कार नहीं देने पर विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा। उसे कई दिन तक भूखा प्यासा रखा। महिला किसी तरह ससुराल वालों के चंगुल से भाग निकली। महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
छपरौली थाना क्षेत्र के ओढ़ापुर गांव निवासी शमशेर अली ने बताया कि उसकी बेटी गुलशाना की शादी दस साल पहले सिंघावली अहीर गांव निवासी युवक से की । शादी के कुछ दिन बाद दहेज की मांग करने लगे। कार नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला अपने मायके में रहने लगी। इसी बीच उसके पिता की मौत हो गई। समाज के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा कर महिला को वापस ससुराल भेजा। अब फिर ससुराल वाले महिला से दहेज में कार की मांग करने लगे। महिला ने कार लाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंधक बनाकर भूखा प्यासा रखा और बेरहमी से उसकी पिटाई की। रविवार को ससुराल वालों के चंगुल से भाग निकली। महिला ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। महिला थानाध्यक्ष नेहा चौहान ने बताया कि तहरीर मिल गई है। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया जाएगा। यदि दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।