{"_id":"5c80234bbdec2214476317ee","slug":"141551901515-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के दौरान ट्रक में मिली भैंस, छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच के दौरान ट्रक में मिली भैंस, छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली पुलिस को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सूचना दी कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रक में गोवंशीय पशुओं को लादकर दिल्ली की तरफ ले जाया जा रहा है। पुलिस ने राष्ट्रवंदना चौक पर ट्रक को रोक लिया। ट्रक की तलाशी ली तो उसमें भैंस लदी थी। पुलिस ने जांच कर ट्रक को छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ट्रक में भैंस लदी थी। गोवंशीय पशुओं की झूठी सूचना दी गई।
अधिवक्ताओं ने एएसपी से कार्रवाई की मांग उठाई
बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता पवन तिवारी को आपूर्ति निरीक्षक ने तीन दिन पहले मोबाइल पर धमकी दी । उन्हें अशोभनीय शब्द कहे । इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। बुधवार को अधिवक्ताओं ने एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काठा और पाली गांव के बीच ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे दिव्यांग ई-रिक्शा चालक जयभगवान पुत्र लख्मी निवासी काठा घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। घायल ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
कंडेरा से 86 पव्वा शराब सहित तस्कर गिरफ्तार
रमाला । पुलिस ने कंडेरा गांव के जंगल से जितेंद्र पुत्र महेंद्र निवासी बामनौली को गिरफ्तार किया। उसके पास से 86 पव्वे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।