{"_id":"5c686926bdec220a742db547","slug":"141550346534-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में आबकारी निरीक्षक समेत छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में आबकारी निरीक्षक समेत छह घायल
विज्ञापन
बागपत।
दिल्ली - सहारनपुर हाईवे पर डीएम आवास के सामने ट्रैक्टर ने आबकारी टीम की गाड़ी में टक्कर मार दी। गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे में आबकारी निरीक्षक सहित छह सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। टीम बड़ौत में दबिश देकर वापस लौट रही थी। आबकारी निरीक्षक ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
आबकारी निरीक्षक बड़ौत प्रेम सिंह ने बताया कि रविवार की रात में आबकारी टीम बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली गांव में अवैध शराब तस्करी की सूचना पर छापे लगाने गई । उनके साथ सिपाही महावीर सिंह, अरविंद कुमार, प्रेम कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र नागर, शहनवाज चौधरी भी थे। शनिवार की सुबह पौने छह बजे टीम बुलेरो गाड़ी से वापस बागपत लौट रही थी। जब वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डीएम आवास के सामने पहुंचे तो ट्रैक्टर ने गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। इससे गाड़ी में सवार सभी लोग हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गाड़ी से निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। आबकारी निरीक्षक ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।