फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिसाना के जंगल मे युवक से मोबाइल लूटा

सिसाना के जंगल मे युवक से मोबाइल लूटा

Sat, 02 Feb 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
सिसाना के जंगल मे युवक से मोबाइल लूटा
बागपत। सिसाना के जंगल में युवक से दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर सिर में डंडा मारकर घायल दिया। भागते समय बदमाश का मोबाइल सड़क पर गिर गया।पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस को मोबाइल सौंपा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के बहरामगढ़ निवासी ओमवीर सिंह ने बताया कि वह सिसाना गांव में किसान ब्रिक फिल्ड भट्टे पर काम करता है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे शौच के लिए जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको रोक लिया और डंडे से सिर पर प्रहार कर दिया। वह घायल हो गया। बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर बदमाश धमकी देते हुए चले गए। इस दौरान बदमाश का मोबाइल सड़क पर गिर गया। उसने मोबाइल को उठा लिया। बाद में अपने परिजनों के साथ कोतवाली पर पहुंचकर पुलिस को बदमाश का मोबाइल सौंपा। उधर एसएसआइ धर्मेंद्र सिंह संधु का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

-----------
कारों में 17 पेटी शराब बरामद
बालैनी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान राजेन्द्र पुत्र भोपाल
निवासी पलडी खुर्द सोनीपत हरियाणा व संदीप पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला किशनपुरा पानीपत को अलग-अलग कारों के साथ गिरफ्तार किया। जिनसे 17 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
राहुल राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed