{"_id":"5c4e0829bdec223c5d7e2a15","slug":"141548617769-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोचा, दो भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोचा, दो भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पुलिस ने बड़का रोड पॉलीटेक्निक के पास से एक सेंट्रो कार सवार तीन बदमाशों को दबोचा, जबकि उनके दो भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन तमंचे, एक जैक और चोरी में गए चांदी के सिक्के और जरूरी कागजात बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ कर भगवान महावीर मार्ग से तीन दुकानों के शटर तोड़ चोरी का खुलासा किया। साथ ही बदमाशों ने कई स्थानों में चोरी करना भी स्वीकार किया।
शनिवार की रात्रि में कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार को सूचना मिली की कि कुछ बदमाश सैंट्रो कार में घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इस सूचना पर एसएसआई रमेश सिंधु, एसआई पंकज कुमार, एसआई सत्यपाल, एसएचबीपी गिरीश कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र, नारायण दत्त, एप्पिल को भेजा। पुलिस की गाड़ी को देखकर बदमाश भाग निकले, लेकिन बाद मेें पुलिस ने गाड़ी समेत तीन को पकड़ लिया। जबकि उनके दो साथी मौके से भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों में साबिर पुत्र समीम विजय नगर बड़ौत, कासिम पुत्र सिराज माता कॉलोनी बागपत, हारूण पुत्र फोजी दून खलकत नगर बड़ौत के रहने वाले हैं। इनके पास से तीन तमंचे, चोरी करने का एक जैक, भागवान महावीर मार्ग पर दुकानों मेें चोरी किए चोरी के सिक्के, कागजात, बिल बुक सहित अन्य सामान बरामद किया हैं, उनसे मिली सैट्रो कार चोरी की बताई गई है।
पूछताछ के बाद कोतवाल ने बताया कि तीन अक्तूबर 2018 को वतन सिंह आवास विकास कॉलोनी में उन्होंने चोरी कीी और वहां से चोरी किए चांदी के सिक्केे बरामद हुए हैं, 18 नवंबर को अमीनगर सराय रोड स्थित फैक्ट्री की चोरी, 7 जनवरी 2019 में सूर्य नगर साकेत मेें अंकित जैन के यहां पर चोरी की और चांदी के सिक्के व सामान बरामद हुए हैं। कोतवाल ने बताया कि भागे बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
मजदूरी का काम करते हैं बदमाश
बड़ौत। पकड़े गए तीनों बदमाश मजदूरी का काम करते है, वे दिन मेें कॉलोनी में घूमकर यह पता लगाते हैं कि कौन सा मकान बंद है और उसे दिन मेें ही चिन्हित कर लेते हैं और रात्रि मेें वहां पर चोरी की घटना को अंजाम दे डालते हैं। वहीं जैक के सहारे दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।
पुलिस करे अपना काम
बड़ौत। भगवान महावीर मार्ग पर एक सप्ताह पूर्व हुई तीन दुकानों में शटर तोडकर चोरी की घटना के विरोध मेें व्यापारियों ने देा घंटे तक सड़क पर जाम लगाकर धरना दिया था, लेकिन बदमाशों के पकड़े जाने के बाद व्यापारी कननी काट गए। कहा कि पुलिस अपने स्तर पर काम करे, हम व्यापारी है।
रामटेक शर्मा