फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   औढ़ापुर में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल

औढ़ापुर में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल

Sun, 06 Jan 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
औढ़ापुर में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल
बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के औढ़ापुर गांव में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मामूली विवाद को लेकर पांच-छह लोग महिला की बेरहमी से पिटाई कर रहे है। पीड़ित महिला ने एएसपी से शिकायत कर छपरौली पुलिस ने कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

औढ़ापुर गांव निवासी फरमीना पत्नी मोहम्मद अली ने बताया कि तीन जनवरी को उसकी बेटी घर के पास दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकानदार ने बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया। बेटी रोती हुई घर वापस आई। वह शिकायत करने गई तो दुकानदार से उसका विवाद हो गया। इसी को लेकर दुकानदार पक्ष के पांच-छह लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इस पूरी घटना की वीडियो बनाई गई और बाद में वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित महिला ने छपरौली थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एएसपी राजेश कुमार को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने बताया कि महिला की पिटाई का वीडियो मिला है। जांच कराई जा रही है। महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed