{"_id":"5be8857cbdec22697a0f4886","slug":"141541965180-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन पर छींटाकशी, विरोध पर भाई को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन पर छींटाकशी, विरोध पर भाई को पीटा
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अलावलपुर गांव में शादी के युवती पर छींटाकशी का विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के भाई से मारपीट की। बचाव करने को आई बहन से मारपीट की। इसमें दोनों बहन-भाई घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
अलावलपुर गांव निवासी युवक अपनी बहन के साथ गांव में शादी के कार्ड बांट रहा था। गांव की चौपाल पर बैठे कुछ युवकों ने उसकी बहन पर छींटाकशी कर दी। जब युवक ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट की। बीच बचाव करने आई युवक की बहन को भी आरोपियों ने पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को उन्होंने कोतवाली में पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।