फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एक भी सवाल का जवाब नहीं ढूंढ पाई पुलिस

एक भी सवाल का जवाब नहीं ढूंढ पाई पुलिस

Sat, 21 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
एक भी सवाल का जवाब नहीं ढूंढ पाई पुलिस
एक भी सवाल का जवाब नहीं ढूंढ पाई पुलिस
विज्ञापन

बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में पुलिस अब तक एक भी सवाल का जवाब नहीं ढूंढ पाई है। हत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस के पास कहानियां कईं है, लेकिन तथ्य कोई नहीं है। जेल में बंदियों के बयान जरूर लिए गए, लेकिन अभी तक कोई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।

बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की नौ जुलाई को हत्या की गई थी। पहला सवाल था कि आखिर बागपत जेल में पिस्टल कैसे पहुंचा। कार्रवाई के नाम पर शासन ने जेलर यूपी सिंह समेत चार जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया था। लेकिन अब तक यह गुत्थी नहीं सुलझ सकी है कि पिस्टल जेल में कैसे पहुंचा। पुलिस के पास कई थ्योरी है। लेकिन कोई सुबूत अभी तक पुलिस नहीं जुटा पाई है। पुलिस की दूसरी नाकामी यह है कि अभी तक यह भी पता नहीं लगा सकी है कि बजरंगी की हत्या की वजह क्या है। कभी सुपारी की जांच होती है, कभी रंजिश की और कभी वर्चस्व की। कभी सुनील राठी के भाई अरविंद राठी से पूछताछ की जाती है तो कभी विक्की सुन्हैडा के बयान लिए जा रहे हैं। वारदात में कितने लोग शामिल रहे, यह कुख्यातों की आपसी लड़ाई है या इसमें राजनीतिक षडयंत्र भी है। बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने जिन नेताओं के नाम लिए हैं, उनकी क्या भूमिका है या फिर आरोप बेबुनियाद है। बजरंगी की हत्या के एक भी सवाल का पुलिस अभी तक जवाब नहीं ढूंढ पाई है। पुलिस अधिकारियों का बयान है कि जांच चल रही है। सुबूत जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed