{"_id":"5b4510cc4f1c1b3d5e8b4d8e","slug":"141531252940-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककौर कलां में परिवार पर हमला, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ककौर कलां में परिवार पर हमला, छह घायल
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। ककौर कलां गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को छपरौली सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में छपरौली थाने में तहरीर दी।
ककौर कलां गांव निवासी करमूद्दीन ने बताया कि सोमवार को पड़ोसी अकबर से गली में भैंस बांधने को लेकर विवाद हो गया । मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कर समझौता भी करा दिया। मंगलवार की सुबह पांच बजे वह परिवार सहित सोया हुआ था। इसी दौरान अकबर सहित 20-25 लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुसे और परिवार पर हमला बोल दिया। उन्होंने घर में मौजूद में महिलाओं, बच्चों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस झगड़े में अस्मत पत्नी करमूद्दीन, उसके बेटे नसीम, इमरान, शहनाज पत्नी अनीस अली, उसकी बेटी अलीसा, रूबीना पुत्री निजामुद्दीन गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से नसीम, शहनाज, अलीसा को जिला अस्पताल रेफर किया। शहनाज सात माह की गर्भवती है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में करमूद्दीन ने आरोपी पक्ष के खिलाफ छपरौली थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। परिजन घायलों को लेकर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव से मिले और कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने छपरौली थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।