फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फांसी पर लटका मिला ट्रक चालक का शव

फांसी पर लटका मिला ट्रक चालक का शव

Mon, 25 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
फांसी पर लटका मिला ट्रक चालक का शव
चांदीनगर (बागपत)। गढ़ी कलंजरी के ट्रक चालक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा शव गाजियाबाद के गढ़ी धारीपुर में पेड़ पर लटका मिला। गाजियाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गढ़ी कलंजरी निवासी दयाराम (30) पुत्र जग्गू ट्रक चालक था। वह गत शनिवार की रात घर से घूमने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह 10 बजे परिजनों को सूचना मिली कि दयाराम का शव गाजियाबाद के गढ़ी धारीपुर गांव में एक पेड़ पर लटका हुआ है। परिजन वहां पहुंचे तो युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। उसके घुटने जमीन पर टिके हुए थे। पिता जग्गू ने बताया कि बेटे की हत्या कर शव पेड पर लटकाया गया है। सूचना पर गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पेड़ पर लटका मिला टैक्सी चालक का शव
लोनी / बागपत। कोतवाली क्षेत्र के धारीपुर गांव के जंगल में रविवार दोपहर पेड़ पर एक टैक्सी चालक का शव लटका मिला। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे राहगीरों ने पुलिस को धीरपुर गांव के जंगल में शीशम के पेड़ से एक शव लटका होने की सूचना दी। पुलिस ने शव पेड़ से उतार कर शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक की शिनाख्त टैक्सी चालक दयाराम (28) निवासी गढ़ी कलंजरी जिला बागपत के रूप में हुई। मृतक के परिवार में पत्नी ज्योति, दो बेटे औैर एक बेटी हैं। गांव के लोगों की मानें तो दयाराम के परिवार में आए दिन शराब पीने को लेकर विवाद होता था। उधर, सीओ दुर्गेश सिंह ने बताया कि शव खेत में पेड़ से लटका मिला है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed