फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप का आरोप

तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप का आरोप

Sat, 02 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप का आरोप
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात दो युवकों ने घर में घुसकर महिला से जबरन रेप किया। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने से ही दोनों आरोपी युवक भाग निकले। महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला बृहस्पतिवार की रात घर पर अकेली थी। उसका पति दिव्यांग है, जो ट्रैक्टर का सामान लेने दिल्ली गया था। महिला ने बताया कि रात नौ बजे के लगभग दो युवक घर में घुस गए और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। महिला ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। आरोपी युवक पुलिस के सामने से भाग निकले। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास तक नहीं किया। पुलिस वारदात की जानकारी लेकर लौट गई। शुक्रवार को महिला कोतवाली पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उससे तहरीर बदलने को कहा और ऐसा नहीं करने पर उसे धमकाया। महिला तीन घंटे से कोतवाली में बैठी रही, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

महिला ने यह भी बताया कि आरोपी युवक शामली जनपद के एक गांव के रहने वाले हैं। छह माह पहले दिव्यांग पति को सरकारी दफ्तर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर घर पर आने जाने लगे थे। पति की नौकरी लगवाने के लिए एक लाख रुपये मांग रहे थे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed