{"_id":"5b0320254f1c1bd5408b70bc","slug":"141526931493-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो पलायन करेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो पलायन करेंगे
Updated Tue, 22 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सांकरौद गांव के यमुना खादर मेें दलित परिवार पर जानलेवा हमला के मामले में आरोप है कि पुलिस कुछ लोगों के दबाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी फैसला न करने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दलित समाज के लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मिलकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार ने कहा यदि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो पीड़ित परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर होगा। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है।
सांकरौद गांव के दलित समाज के लोगों ने बागपत पहुंचकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा 15 मई को दलित जयपाल सिंह के परिवार पर यमुना खादर 15-20 लोगों ने लाठी-डंडों, सरियों व धारदार हथियारों से हमला किया। इसमें जयपाल, उसकी पत्नी संतोष, बेटे शिव कुमार और रविंद्र घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोप हैै कि उनसे 37 हजार रुपये की नगदी भी लूट लेकर गए। इस संबंध में उन्होंने खेकड़ा थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर नहीं की। विधायक योगेश धामा के कहने पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया।
ग्राम प्रधान के दबाव में आकर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी खुले घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को बार-बार धमकी दी जा रही है। दलित परिवार के लोगों में दहशत फैली है। पीड़ित परिवार ने कहा यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे गांव से पलायन करने को मजबूर होंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल ने फोन पर एसपी जयप्रकाश से मामले को लेकर बात की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसमें आदित्य धामा, कृष्णपाल, जय भगवान, पवन, राजकली, मुनेश, स्वरूपी, सुमन, प्रकाश, रतन लाल, राजू, रूमाले, रामजी लाल, मोटा, भगवानदास, आशुतोष, अनिल, जितेंद्र, रिंकू आदि रहे।