{"_id":"5aa431744f1c1bc1758b4bb4","slug":"141520710004-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर स्कूटर सवार से लूटपाट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर स्कूटर सवार से लूटपाट की
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। खेकड़ा थाना क्षेत्र के घिटोरा मोड़ पर दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर स्कूटर सवार व्यक्ति से हजारों की नगदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने रटौल चौकी में तहरीर दी।
लोनी निवासी बलराज सिंह स्कूटर पर सवार होकर अपनी लड़की के रिश्ते के लिए मेरठ गया । शनिवार दोपहर वह घर लौट रहा था। जब वह घिटोरा मोड़ पर पहुंचा तो खेत में से निकलकर दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे दिखाकर उसे रोक लिया। बदमाशों ने उससे दो हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।