फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तराई कर रहे मजदूरों से युवक पर पानी गिरने से संघर्ष

तराई कर रहे मजदूरों से युवक पर पानी गिरने से संघर्ष

Thu, 22 Feb 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
तराई कर रहे मजदूरों से युवक पर पानी गिरने से संघर्ष
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गांधी रोड पर जैन कॉलेज की बाउंड्री की तराई करते समय वहां से बच्चा लेकर निकल रहे एक युवक पर पानी गिरने के बाद दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इसमें लाठी-डंडे और पथराव के दौरान दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि उनके 50 हजार रुपये भी दूसरा पक्ष छीनकर ले गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है।

दिगंबर जैन कॉलेज की बाउंड्री की तराई कर रहे मजदूर का पानी अपने बच्चे को लेकर वहां से गुजर रहे मनोज के ऊपर गिर गया और बच्चे की ड्रेस खराब हो गई। इस बात को लेकर कॉलेज के बाहर दोनों पक्षों में जमकर पथराव, लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के मोहम्मद कासिम, गुलजार, नासिर उमर और अरशद, दूसरे पक्ष का मनोज घायल हुआ। दोनों ही पक्ष बड़ौत के रहने वाले हैं। ठेकेदार गुलजार ने कहा हमलावर पक्ष उससे 50 हजार रुपये की नगदी भी छीन ले गए जो उन्हें मजदूरों को देनी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed