{"_id":"5a736dce4f1c1ba1268b7d62","slug":"141517514190-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौला गांव से तीन युवकों को उठाकर ले गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डौला गांव से तीन युवकों को उठाकर ले गई पुलिस
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। डौला चौकी से एक सौ मीटर की दूरी पर कार सवार तीन युवकों को किसी अन्यत्र जिले की पुलिस उठाकर ले गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों के अनुसार युवकों के पास भी असलाह था। उधर थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने कहा संज्ञान में नहीं है।
बृहस्पतिवार को दोपहर मेरठ की ओर से एक गाड़ी से दो युवक सिगरेट लेने के लिए डौला गांव स्थित एक दुकान के पास रुके। इसी दौरान मेरठ और बागपत की तरफ से दो गाड़ी से उतरे पुलिस कर्मियों ने दोनों युवकों को घेर लिया। जबरन गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। युवकों के साथ कार चालक को भी उठाकर अपने साथ लेकर चले गए। इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। चौकी पुलिस को दी गई, लेकिन तब तक युवकों को लेकर जा चुकी थी। पुलिस किस जनपद की थी पता नहीं चल सका। उधर सिंघावली अहीर थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है।
पुलिस ने की कुर्की
अग्रवाल मंडी टटीरी। चौकी पुलिस ने तिलपनी निवासी मुनाजिर के घर की कुर्की की। चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी विभिन्न मामले में फरार चल रहा है। टटीरी चौकी पुलिस ने मकान के सामान को कुर्क किया है। आरोपी पर बालैनी और चांदीनगर थाने में मुकदमे दर्ज है।