{"_id":"5a721e114f1c1b8b268b7a32","slug":"141517428241-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगनौली में प्रधान के घर पर अंधाधुंध फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांगनौली में प्रधान के घर पर अंधाधुंध फायरिंग
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में छह बदमाशों ने महिला ग्राम प्रधान के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। घटना के दौरान प्रधान के परिवार ने घर में घुसकर जान बचाई। प्रधान को पुलिस की सुरक्षा मिली हुई है, उनका गनर भी घटना के वक्त प्रधान के घर मौजूद था, लेकिन उसने कोई फायर नहीं किया। ताबड़तोड़ फायरिंग की इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। दो युवकों को हिरासत में लिया है। पीड़ित परिवार ने घटना के पीछे एक लाख रुपये के इनामी अजित उर्फ हप्पू गैंग का हाथ होने का आरोप लगाया है।
घटना बुधवार को रात करीब नौ बजे की हैै। घटना के वक्त ग्राम प्रधान सुभाषना, उनके पति सतवीर सिंह राठी, बेटा राहुल राठी और सुरक्षाकर्मी घर में बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक लाख के इनामी कुख्यात बदमाश अजीत उर्फ हप्पू गैंग के छह बदमाश उनके घर में पहुंचे और दरवाजा खटखटाकर कुंडी खोलने को कहा, लेकिन ग्राम प्रधान ने दरवाजे की कुंडी नहीं खाली। इस पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई और प्रधान के परिवार ने घर में घुसकर जान बचाई। हालांकि लगभग 15 मिनट चल रही फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। इस घटना के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। प्रधान के परिवार की सूचना एसओ दोघट चितवन कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। पुलिस को मौके से 315 बोर के 13 खोखे बरामद किए। यह पूरा घटनाक्रम प्रधान के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। ग्राम प्रधान सुभाषना एक लाख रुपये के इनामी रहे और गैंगवार में मारे गए प्रमोद राठी की मां है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। एसओ ने बताया कि सुरक्षाकर्मी की ओर से कोई गोली नहीं चलाई गई है।
हप्पू के निशाने पर है प्रधान का परिवार
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में एक लाख के इनामी रहे कुख्यात बदमाश प्रमोद राठी की गैंगवार में हत्या हो गई थी। इसमें एक लाख के इनामी अजीत उर्फ हप्पू, परमवीर तुगाना सहित कई बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में परमवीर तुगाना जेल में बंद है जबकि कुख्यात अजीत उर्फ हप्पू अभी फरार चल रहा है। आरोप है कि अजीत उर्फ हप्पू अब प्रमोद राठी के पूरे परिवार की हत्या करने की फिराक में है। इसके चलते बुधवार की रात में प्रमोद के परिवार पर हमला किया।
विज्ञापन
25 राउंड चलीं गोलियां
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में 15 मिनट तक चली फायरिंग में करीब 25 राउंड़ गोलियां चलीं, जिस समय फायरिंग हुई, उस समय गली में ग्रामीण बैठे थे, लेकिन गोलियां चलते ही गली सुनसान हो गई। बदमाश आराम से आए और फायरिंग कर फरार हो गए।