फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खुद को इंजीनियर बताने वाला कर रहा था शराब तस्करी

खुद को इंजीनियर बताने वाला कर रहा था शराब तस्करी

Fri, 08 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खुद को इंजीनियर बताने वाला कर रहा था शराब तस्करी
बागपत। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ा चौकी के पास बाइक पर शराब लाते एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी ने खुद को इंजीनियर बताया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब साढ़े चार पेटी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

निवाड़ा चौकी पुलिस बृहस्पतिवार को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा की ओर से बाइक पर सवार होकर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस वालों ने बाइक चला रहे युवक को रोकने का इशारा किया। आरोपी बाइक को लेकर भागने लगे। पीछा करने पर एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी युवक ने बताया कि वह दीपक निवासी ब्रह्मपुरी (मेरठ) का रहने वाला है। वह नोएडा में एक कंपनी में इंजीनियर है। फिलहाल उसको सैलरी नहीं मिल रही है। इसी कारण रुपये के लालच में एक युवक के साथ शराब लेने के लिए आ गया था। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed