{"_id":"596130ec4f1c1b377f8b4638","slug":"141499541740-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी में छठीं की छात्रा से फार्मेसिस्ट ने किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएचसी में छठीं की छात्रा से फार्मेसिस्ट ने किया दुष्कर्म का प्रयास
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/दाहा (बागपत)। दोघट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसिस्ट के छठीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पता चलते ही छात्रा के परिजन काफी लोगों के साथ अस्पताल में पहुंचे। नाराज परिजन आरोपी फार्मेसिस्ट की धुनाई करते हुए थाने लेकर पहुंचे। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
पीड़ित छात्र के पिता ने दी तहरीर में कहा उसकी 11 वर्षीय बेटी बीमारी से ग्रस्त है। शनिवार को सुबह करीब दस बजे पीएचसी दोघट में उसकी बेटी दवाई लेने पहुंची। अस्पताल में चिकित्सक नहीं मिलने के कारण बेटी फार्मेसिस्ट के केबिन में दवा लेने पहुंच गई। आरोप है फार्मेसिस्ट ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और धमकी दी यदि मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। उनकी बेटी किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी और घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद गुस्साएं परिजन काफी लोगों के साथ अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने आरोपी फार्मेसिस्ट की जमकर धुनाई शुरू की और उसे पीटते हुए दोघट थाने लेकर पहुंचे और वहां आरोपी पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान उन्होंने थाने में काफी हंगामा किया। सूचना मिलते ही बड़ौत सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज लोगों को मामले की जांच कराकर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फार्मेसिस्ट संजीव उर्फ संजय पुत्र श्याम बिहारी निवासी आजमपुर मुलसम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ बड़ौत कर्मवीर सिंह ने कहा छात्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी फार्मेसिस्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।