{"_id":"5ca11525bdec22146d707c3b","slug":"131554060581-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडेरा में रमाला मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंडेरा में रमाला मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)।
कंडेरा गांव में शनिवार की सहकारी चीनी मिल रमाला के गन्ना क्रय डी पर चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाश कांटे की प्लेट उखाड़कर ले गए। रविवार की सुबह चौकीदार ने बंधन मुक्त होकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। चौकीदार ने वारदात के संबंध में तहरीर दी।
कंडेरा गांव निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि गांव में सहकारी चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र डी है। इस केंद्र में वह चौकीदार के रूप में कार्यरत है। शनिवार की रात में क्रय केंद्र में सोया हुआ था। देर रात गाड़ी में सवार होकर आठ-दस बदमाश आए और तमंचे के बल पर उसे बंधक बनाकर क्रय केंद्र के काटे की प्लेट उखाड़कर ले गए। चोरी गई प्लेटों की कीमत कई लाख रुपये की बताई गई है। रविवार की सुबह बंधन मुक्त होकर उसने मिल अधिकारियों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। चौकीदार ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।