{"_id":"5c69b8d9bdec221a37669380","slug":"131550432473-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती व हत्या का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती व हत्या का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वर नगर गांव में चार माह पहले हुई डकैती की विरोध में महिला की हत्या का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। बदमाश नगदी, जेवरात समेत लाखों रूपये का सामान लूट ले गए थे। पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया।
धनौरा सिल्वरनगर गांव में 13 अक्तूबर 2018 की रात को बदमाशों ने सोहन पाल के मकान में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। डकैती का विरोध करने पर उसकी पत्नी महावीरी देवी की गर्दन में नुकीले हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी । बदमाश यहां से नगदी, जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान लूट कर ले गए । 14 अक्तूबर की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को बावरिया गिरोह पर वारदात को अंजाम देने का संदेह हुआ। बदमाशों की लोकेश मुजफ्फरनगर जनपद में मिली। पुलिस ने कई दिनों तक मुजफ्फरनगर में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। चार माह बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगी है।