फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आय से अधिक संपति में निलंबित स्टेनो पर मुकदमा

आय से अधिक संपति में निलंबित स्टेनो पर मुकदमा

Fri, 15 Feb 2019 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
आय से अधिक संपति में निलंबित स्टेनो पर मुकदमा
बागपत। एंटी करप्शन टीम मेरठ के निरीक्षक ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निलंबित स्टेनो विनोद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शासन के निर्देश पर वर्ष 2014 में हुई आय से अधिक संपत्ति की जांच में स्टेनो को दोषी पाया। आय से 61 प्रतिशत अधिक परिसंपत्ति मिली।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ के निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि उन्हें शासन के निर्देश पर 15 मई 2014 को बेसिक शिक्षा अधिकारी बागपत के स्टेनो विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय राजबीर सिंह निवासी औसिक्का की परिसंपत्तियों की जांच सौंपी। जांच में पाया कि विनोद कुमार की नियुक्त नौ अक्तूबर 1993 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर हुई। उसने सेवा में आने के बाद एक अक्तूबर 2008 से 31 जनवरी 2010 तक अनुपातिक परिसंपत्तियां अर्जित की। आरोपी के चेक अवधि एक अक्तूबर 2008 से 31 जनवरी 2010 तक निर्धारित कर आय-व्यय की गणना की तो उसके वेतन भत्ता, एरियर, कृषि तथा बैंक ऋण आदि से वैध आय 1,42,655 रुपये हुई। इसी अवधि में उसने पारिवारिक भरण पोषण आदि पर 2,30,175 रुपये व्यय किया। उसकी कुछ ज्ञात व्यय, उसकी संपूर्ण ज्ञात आय के सापेक्ष 87,520 रुपये यानी 61 प्रतिशत अधिक है। इसके अतिरिक्त आरोपी के पास अन्य परिसंपत्तियां होने की संभावना है। आय से अधिक व्यय के संबंध में आरोपी कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इंस्पेटर अरविंद कुमार ने कोतवाली में आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ धारा 13 (1) ख, सपठित धारा 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


शिक्षक से रिश्वत लेते पकड़ा गया था स्टेनो
बागपत। बड़ौत की आवास विकास कॉलोनी निवासी सोमित बिश्नोई प्राथमिक विद्यालय नंबर एक छपरौली में सहायक अध्यापक है। 16 नवंबर 2018 को बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने विद्यालय का निरीक्षण किया । शिक्षक विभागीय काम से दूसरे विद्यालय में गया। बीएसए ने उसकी अनुपस्थिति लगा दी। इस पर बीएसए के स्टेनो विनोद कुमार ने अनुपस्थिति कटवाने के नाम पर शिक्षक से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिक्षक ने एंटी क्रप्शन विभाग मेरठ में रिश्वत मांगने की शिकायत की। 11 दिसंबर 2018 को एंटी क्रप्शन टीम ने स्टेनो को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में बंद है आरोपी विनोद कुमार
बागपत। पीड़ित शिक्षक सोमित बिश्नोई ने बताया कि बीएसए का निलंबित स्टेनो विनोद कुमार रिश्वत लेने के मामले में जेल में बंद है। 19 जनवरी को उसने न्यायालय में जमानत याचिका लगाई। जिस पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। एंटी करप्शन अदालत मेरठ में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed