फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीन आरोपियों ने सरेंडर के लिए लगाई अर्जी

तीन आरोपियों ने सरेंडर के लिए लगाई अर्जी

Fri, 04 Jan 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
तीन आरोपियों ने सरेंडर के लिए लगाई अर्जी
बागपत। बली गांव के प्रमोद हत्याकांड में फरार बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े है। तीन बदमाशों ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए अर्जी लगाई है। शुक्रवार को आरोपी पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में सरेंडर कर सकते हैं।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में 28 दिसंबर 2018 को बली गांव निवासी प्रमोद की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। उसके सिर व छाती में सात गोलियां मारी गई। मृतक के भाई सुभाष ने दो को नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रमोद की हत्या गाजियाबाद जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली के पांच साथियों ने की थी। बली गांव निवासी संजय उर्फ संजू पुत्र विनोद, अहेड़ा निवासी रूपक व राम व दो अज्ञात बदमाशों के नाम पुलिस विवेचना में प्रकाश में आए। पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को क्लीन चिट दे दी। हत्याकांड के सभी आरोपी घर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दिल्ली, लोनी, गाजियाबाद में दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। आरोपी संजय उर्फ संजू, रूपक व राम ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की अर्जी लगाई है। शुक्रवार को आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर सकते है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों ने सरेंडर करने की अर्जी लगाई है। पुलिस सरेंडर करने से पहले ही उन्हें पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed