फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो बदमाशों को नहीं पकड़ सकी पुलिस, लोगों में दहशत

दो बदमाशों को नहीं पकड़ सकी पुलिस, लोगों में दहशत

Wed, 26 Dec 2018 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
दो बदमाशों को नहीं पकड़ सकी पुलिस, लोगों में दहशत
बागपत। सिंघावली अहीर व खेकड़ा थाना क्षेत्र में राहगीरों को गोली मारकर लूटपाट करने वाले बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस नहीं पकड़ पाई। बदमाश खुले घूम रहे हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। एसपी का ऑपरेशन ऑलआउट भी कारगर साबित नहीं हुआ। पुलिस दो दिनों तक लिंक मार्गों पर गश्त करने के बाद ढीली पड़ गई है। बदमाश फिर से घटना को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में पिलाना भट्ठे के पास 13 दिसंबर की रात को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक के बाद एक तीन लोगों को गोली मारकर बाइक, नगदी व मोबाइल लूट लिए थे। इसके बाद खेकड़ा थाना क्षेत्र में भी फैक्ट्री से घर लौट रहे दो युवकों को गोली मारकर लूटपाट की गई थी। इस घटना को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया था। ढिकौली-बंथला मार्ग पर इन्हीं बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अभी तक बदमाशों को नहीं पकड़ पाई है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन ऑलआउट शुरू किया था। सभी थानाध्यक्षों को रात में लिंक मार्गों पर बाइक से गश्त करने के निर्देश दिए गए थे। दो दिनों तक पुलिस ने लिंक मार्गों पर गश्त की, लेकिन इसके बाद पुलिस ढीली पड़ गई। ऑपरेशन ऑलआउट भी कारगर साबित नहीं हुआ। बदमाशों के पकड़े न जाने पर लोगों में दहशत फैली हुई है। बदमाश किसी भी वक्त घटना कर सकते हैं। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की कई टीम बदमाशों को पकड़ने में लगी हुई है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed