{"_id":"5c02e4e9bdec2241903d848c","slug":"131543693545-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी दिल्ली और यूपी पुलिस के सिपाही लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी दिल्ली और यूपी पुलिस के सिपाही लापता
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कस्बा टटीरी से रवि धामा हत्याकांड के आरोपी अनुज के अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया हैै। अपहरण के आरोपी दिल्ली और यूपी पुलिस के दोनों सिपाही भी लापता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। दूसरी तरफ अपहृत अनुज का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।
टटीरी निवासी अनुज का बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे कार सवार दो युवक अपहरण कर ले गए। निबाली गांव निवासी छात्र रवि धामा हत्याकांड में जमानत पर छूट कर कुछ दिन पहले ही अनुज बाहर आया था। उसके मामा हरिओम ने मृतक छात्र के भाई एवं दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा, यूपी पुलिस के सिपाही कपिल धामा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस युवक को सकुशल बरामद करने के लिए ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली पुलिस का सिपाही मनोज धामा केंद्रीय सचिवालय पूर्वी दिल्ली में तैनात है और कपिल धामा पुलिस लाइन मुरादाबाद में एनसीसी गारद में ड्यूटी करता है। दोनों आरोपी घटना वाले दिन से ही लापता है। दोनों ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचे। पुलिस ने दोनों के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। पुलिस अपहृत अनुज की बरामदगी में जुटी हुई है। जंगलों में भी उनकी तलाश की गई। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। जल्दी ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।