फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुट्ठी से निकले कंचे बयां करते हैं लक्की की हत्या

मुट्ठी से निकले कंचे बयां करते हैं लक्की की हत्या

Mon, 20 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मुट्ठी से निकले कंचे बयां करते हैं लक्की की हत्या
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फतेहपुर पूठी गांव में तालाब में डूबने से हुई लक्की की मौत को परिजन कही तक भी मानने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि लक्की का अपहरण कर हत्या की गई। उसके बाद शव को तालाब में फेंका गया। रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन कर आक्रोश जताया। उन्होंने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया है।
तीन दिन पहले मनोज दलित का पांच वर्षीय पुत्र लक्की अचानक लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को अज्ञात बाइक सवार युवक द्वारा अपहरण कर ले जाने की सूचना दी। मामले को थाने पर अपहरण की धाराओं में भी दर्ज किया। इसके बाद जिले के पुलिस अधिकारियों व कई थानों का पुलिस फोर्स गांव में पहुंचा और करीब 7 घंटे लक्की की तलाश में जंगलों को छानते रहे। किंतु देर रात्रि लक्की का शव उसके घर के पास स्थित तालाब में मिल गया। पीएम कराने के बाद परिजनों ने उसके शव को दफना दिया ।
विज्ञापन

रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर आक्रोश जताया और लक्की के पिता ने चौंकाने वाली बात कहते हुये बताया कि उसके पुत्र की तालाब में डूबने से मौत नहीं हुई है, बल्कि उसे तो अगवा कर हत्या करने के बाद तालाब में फेंका गया है। उसने बताया कि जब लक्की के शव को बाहर निकाला तो उसके हाथ की मुट्ठी बंद थी। मुट्ठी में खेलने वाले दो कंचे भी थे। यदि लक्की तालाब में फिसलता या अपने आप गिरता तो हाथ पैर छटपटाता और कंचे हाथ से निकल जाते। शव के अंदर से पानी भी नहीं निकला। हाथ की मुट्ठी में कंचे मिलने से साफ जाहिर है कि उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को हल्के में ले रही है और रफा दफा करने के प्रयास में लगी है। पुलिस कार्यप्रणाली से असंतुष्ट परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक बागपत कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया है। बैठक में मनोज, राजन, तेजपाल, सोहनपाल, सहेंद्र सिंह, शिवकुमार, नरेश, जल सिंह, चंद्रपाल, रामनरेश, सुभाष, संतराम आदि रहे। इस संबंध में एसएसआई ओंकार सिंह ने कहा लक्की की अभी पीएम मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई। इसके आने पर ही हत्या का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल घटना की जांच भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed