{"_id":"5b42646e4f1c1bbe248b55de","slug":"131531077742-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा कारोबारी से लूट का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठा कारोबारी से लूट का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
भट्ठा कारोबारी से लूट का
खुलासा नहीं कर पाई पुलिस
बागपत। अहेड़ा के पास ईंट भट्ठे पर 25 दिन पहले हुई भट्ठा कारोबारी से लूट में पुलिस अब तक बदमाशों को नहीं पकड़ पाई है।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी राकेश जैन का चमरावल रोड स्थित अहेड़ा गांव के पास ईंट भट्ठा है। 15 जून को दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर भट्ठा कारोबारी राकेश जैन व मुनीम बिजेंद्र से 20 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट ले गए थे। इस मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस अब तक बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। राकेश जैन का कहना है कि बदमाश फिर से ऐसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इससे पहले भी भट्ठे पर दो बार लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। 26 अक्तूबर 2017 को बाइक सवार दो बदमाश 70 हजार रुपये लूट ले गए थे। अब से चार साल पहले भी हजारों की नगदी लूट ली गई थी। इस संबंध में एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।