{"_id":"5b3a7f274f1c1b165c8b4687","slug":"131530560295-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालैनी के पास मिली अपहृत किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालैनी के पास मिली अपहृत किशोरी
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार को मां के साथ खेत में चारा लेने गई किशोरी को चार युवक अगवा कर ले गए थे। पिता ने थाने में युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । रविवार की रात में पुलिस की घेराबंदी के चलते आरोपी युवक किशोरी को बालैनी के पास छोड़कर भाग गए। बालैनी पुलिस सोमवार को किशोरी को लेकर दोघट थाने पहुंची। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि किशोरी को बहला फुसला कर युवक अपने साथ ले गया था। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन